स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल होने के लिए विभिन्न शहरों के बीच जारी स्पर्धा के बीच अगले साल जनवरी में 10 और शहरों की घोषणा की जाएगी। शहरी विकास सचिव बने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में यह जानकारी दी। शहरी विकास सचिव डी एस मिश्रा ने बताया कि इस चरण की स्पर्धा में 20 शहरों ने भागीदारी की थी। इनमें से पांच शहरों के प्रस्ताव आखिरी तारीख तक प्राप्त नहीं हुए थे। शेष 15 में से स्मार्ट सिटी परियोजना में 10 शहरों को शामिल किया जाएगा।
90 शहर हो चुके हैं शामिल
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी परियोजना में अब तक चार चरणों में 90 शहरों को शामिल किया जा चुका है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पांचवें चरण की दौड़ में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 20 शहरों में सबसे ज्यादा सात शहर उत्तर प्रदेश से, तीन पश्चिम बंगाल से और दो-दो महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु से हैं।
अन्य राज्यों ने भी भेजे हैं प्रस्ताव
अन्य राज्यों ने भी अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार इनमें से पश्चिम बंगाल के विधाननगर, दुर्गापुर और हल्दिया के अलावा मेघालय से शिलांग और महाराष्ट्र से ग्रेटर मुंबई का प्रस्ताव नहीं मिला।
ये हैं प्रस्ताव भेजने वाले शहर
प्रस्ताव भेजने वाले अन्य शहरों में उत्तर प्रदेश से मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, रायबरेली, बिहार से बिहारशरीफ, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर, दादर नगर हवेली की राजधानी सिलवासा, दमन-दीव से दीव, लक्ष्यद्वीप से कावारत्ती, महाराष्ट्र से अमरावती और तमिलनाडु से इरोड तथा डिंडिगुल शामिल हैं।
2018 तक होगी घोषणा
इनमें से 10 शहरों को पांचवें चरण में शामिल किया जाएगा। डी एस मिश्रा के अनुसार इनकी आधिकारिक घोषणा जनवरी, 2018 के अंत में की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications