एक सर्वे के मुताबिक ऑनलाइन भर्ती प्रक्रियाओं में नवंबर महीने में 24% का उछाल देखने को मिला है। यह इस साल का सबसे उच्चतम स्तर है। इस रिर्पोट में यह अनुमान लगाया गया है कि नोटबंदी और जीएसटी का प्रभाव लगभग खत्म हो चुका है।

ऑनलाइन नियुक्ति विकल्प उपलब्ध कराने वाली कंपनी मॉनस्टर डॉट कॉम का नवंबर महीने का मॉनस्टर रोजगार सूचकांक 297 रहा, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 240 से 24 फीसदी अधिक है। साथ ही मासिक आधार पर नवंबर महीने में भर्ती गतिविधि में 5.69 प्रतिशत का सुधार आया है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक के अनुसार आर्थिक बुनियाद में सुधार और नोटबंदी एवं जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती खत्म होती हुई प्रतीत हो रही है और ये भारत को उुपर तक ले जा रही है। 27 उद्योग क्षेत्रों पर निगरानी रखने वाले सूचकांक के मुताबिक 27 में से 21 क्षेत्रों में ऑनलाइन मांग गतिविधि पिछले साल के स्तर से अधिक है। इसके अलावा सूचकांक की ओर से निगरानी रखे जाने वाले सभी व्यावसायिक समूहों की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है।
इस सर्वे के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रियाओं के मामले में बैंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर में इस साल सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली है।


Click it and Unblock the Notifications
