आधार से पैनकार्ड को लिंक करने की डेट 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। आधार को जरूरी सेवाओं से लिंक करने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है जिसमें सरकार ने कोर्ट में कहा है कि वह आधार को लिंक करने के लिए लोगों को और समय देगी।
टैक्सपेयर्स की परेशानी होगी कम
अभी यह समय सीमा 31 दिसंबर 2017 थी। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट के मुताबिक करदाताओं की दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। पैन से आधार लिंक कराने की लास्ट डेट तीसरी बार बढ़ाई गई है। इससे पहले सरकार ने पैन से आधार लिंक कराने की समय सीमा 31 अगस्त 2017 और उसके बाद दोबारा 31 दिसंबर 2017 की थी।
सरकार ने दिए थे संकेत
इससे पहले केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि, सरकार आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ाने जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार आधार को जरूरी सेवाओं से लिंक कराने के लिए समय-सीमा बढ़ा कर 31 मार्च कर सकती है।
मान्य और वैध
आधार संख्या जारी करने वाले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि बैंक खाते, पैन कार्ड और मोबाइल सिम से आधार जोड़ने की समयसीमा ‘मान्य और वैध' है। इनकी अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यूआईडीएआई का बयान
यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘आधार अधिनियम को लागू किया जा चुका है। कल्याणकारी योजनाओं, बैंक खातों, पैन कार्ड और सिम कार्ड के प्रमाणन के लिए आधार जोड़ने की तमाम अधिसूचनाएं मान्य और वैध हैं।'' बयान में कहा गया है कि सात दिसंबर 2017 तक की कानूनी स्थिति यह है कि उच्चतम न्यायालय ने अभी तक आधार पर या इसके अन्य सेवाओं से जोड़े जाने वर अभी तक कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications