सेंसेक्स में 352 अंको की तेजी, निफ्टी 123 अंक चढ़ा

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 352.03 अंकों की तेजी के साथ 32,949.21 पर और निफ्टी 122.60 अंकों की तेजी के साथ 10,166.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.87 अंकों की तेजी के साथ 32,615.05 पर खुला और 352.03 अंकों या 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 32,949.21 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,992.45 के ऊपरी और 32,598.12 के निचले स्तर को छुआ।

Sensex closes 352 points higher at 32,949, Nifty at 10,166 levelSensex closes 352 points higher at 32,949, Nifty at 10,166 level

सेंसक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (6.08 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.55 फीसदी), मारुति (3.26 फीसदी), टाटा स्टील (2.97 फीसदी) और बजाज-ऑटो (2.81 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में कोल इंडिया (0.64 फीसदी), टीसीएस (0.52 फीसदी), सिप्ला (0.50 फीसदी), विप्रो (0.34 फीसदी) और सन फार्मा (0.26 फीसदी) रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 230.73 अंकों की तेजी के साथ 16,893.61 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 230.41 अंकों की तेजी के साथ 18,031.24 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.35 अंकों की तेजी के साथ 10,063.45 पर खुला और 122.60 अंकों या 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 10,166.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,182.65 के ऊपरी और 10,061.90 के निचले स्तर को छुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+