सेवानिवृत्ति निधि संस्था ईपीएफओ (EPFO) ने अपने 4.5 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए एक नई सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के अनुसार EPFO वर्तमान में लोगों को यूनिवर्सअल पोर्टेबल नंबर (UAN) को 10 EPF खाता से जोड़ने की अनुमति देता है। जो कि अपने आप में एक बड़ा कदम है।
UAN होना चाहिए एक्टिव
वर्तमान में, ईपीएफओ के उपभोक्ताओं को इसकी वेबसाइट के यूएएन पोर्टल पर ऑनलाइन अलग ट्रांसफर के क्लेम को दर्ज करना आवश्यक है। लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उन्हें अपने यूएएन को सक्रिय करना होगा जो कि बैंक खातों से जुड़ा हुआ है और आधार एवं पैन से संबंधित अन्य विवरण भी देना होगा।
ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं काम
जिन ग्राहकों का UAN एक्टिव नहीं है तो वो ग्राहक ईपीएफओ की साइट पर जाकर भी ट्रांसफर क्लेम सुविधा का ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं। सरकारी वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ ने "एक कर्मचारी, एक ईपीएफ अकाउंट" होने के उद्देश्य से इस सुविधा को प्रदान करने का विचार किया है।
120 से अधिक कार्यालयों को मिल गई है अनुमति
आधिकारियों के अनुसार, ईपीएफओ ने एक हफ्ते पहले ही अपने 120 से अधिक कार्यालयों को इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है और यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी खातों को मिलाया जाए।
करना होगा ये काम
ग्राहकों को यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत अपने मौजूदा सक्रिय यूएएन, सदस्य आईडी (पहचान) और मोबाइल नंबर प्रदान करना होगा। सदस्यों की क्रेडेंशियल्स मान्य करने के बाद, ईपीएफओ अपने मौजूदा ईपीएफ अकाउंट नंबर को मौजूदा यूएएन के साथ मिलाने के लिए पंजीकृत करने की अनुमति देगा।
ईपीएफओ की वेबसाइट पर 'कर्मचारी' कॉर्नर पर इस सुविधा का उपयोग किया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
