क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को लगातार सफलता हासिल हो रही है। बुधवार को जहां 1451 डॉलर की बढ़ोत्तरी मिली वहीं आज यानी की गुरुवार को भी इसमें 2350 डॉलर से ज्यादा की तेजी आ गई है और यह तेजी सिर्फ 1 दिन में आयी है। भारतीय करेंसी के लिहाज से देखें तो 1 दिन में इसका भाव 1.50 लाख रुपए से अधिक बड़ चुका है।

गुरुवार के दिन के कारोबार में बिटकॉइन ने 15585 डॉलर की ऊंचाई को छुआ है। सुबह जब बाजार खुला था तो यह 13227 डॉलर के स्तर पर था। रिर्पोट के अनुसार अभी तक बिटकॉइन में कभी भी इतनी ज्यादा तेजी देखने को नहीं मिली है।
पिछले 1 महीने में निचले स्तर से बिटकॉइन में 170 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। बीते 3 महीने के निचले स्तर से यह करेंसी 400 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है और 6 महीने में निचले स्तर से यह 20 गुना ज्यादा रिटर्न अपने निवेशकों को पहुंचा चुकी है।
हालांकि बिटकॉइन में निवेश को लेकर मंगलवार को ही भारतीय रिजर्व बैंक ने चेतावनी जारी की थी और इसमें निवेश करने को लेकर आगाह किया था, लेकिन रिजर्व बैंक की इस चेतावनी के वावजूद इसकी कीमतों में एकतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। तीसरी बार बिटकॉइन में निवेश न करने के लिए RBI ने किया आगाह
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
