200 रुपए का नोट जारी हुए 3 महीने हो चुके हैं। 25 अगस्त 2017 को भारतीय मुद्रा में 200 रुपए का नोट जुड़ गया था। उस वक्त ये नोट सिर्फ बैंको के जरिए ही मिल रहे थे पर अब आप 200 रुपए के नोट एटीएम से निकाल सकते हैं।
एटीएम से निकाल सकेंगे नोट
बाजार में भी 200 रुपए के नोटों की पहुंच बहुत ज्यादा नहीं है, इसीलिए बहुत कम ही लोगों के पास 200 रुपए के नोट देखे जा सकते हैं। अब जब नोट एटीएम तक पहुंच चुके हैं तो ये तेजी से जन समान्य के बीच पहुंच जाएंगे।
री-कैलिबरेट हुए सभी एटीएम
जिस वक्त 200 रुपए के नोट जारी हुए थे उस दौरान किसी भी बैंक का एटीएम नोट के अनुरूप कैलिबरेट नहीं था, जिसके बाद अब तीन महीने बीत जाने के बाद तमाम बैंकों के एटीएम 200 रुपए के अनुरूप हो चुके हैं।
पूरी हुई प्रक्रिया
देश में कुल 2.25 लाख एटीएम मशीनें हैं, एटीएम को अनुकूल बनाने की पूरी प्रक्रिया 90 दिन है जो कि पूरी हो चुकी है। ये दिलचस्प रहा कि एटीएम को 200 रुपए के नोट के अनुकूल बनाए जाने के दौरान वह पूरी तरह चालू रहें और उनमें से 100, 500 और 2000 के नोटों की आपूर्ति पहले की तरह जारी थी।"
कैसा है 200 रुपए का नोट
नोट का रंग ब्राइट येलो है। इस नोट में हल्के और गाढ़े रंग में अर्ध चंद्राकार धारियां बनी हुई हैं। जो कि नोटबंदी के बाद जारी हुए हर नोट पर है। नोट के सामने के भाग में महात्मा गांधी का चित्र है। महात्मा गांधी का चित्र हल्के कत्थई रंग में आपको दिखेगा। इसके अलावा नोट पर 5 जगह अंको में 200 रुपए लिखा है साथ ही देवनागरी में 200 रुपए लिखा हुआ है। नोट के पिछले भाग में सांची के प्रसिद्ध स्तूप का चित्र है। इसके अलावा नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी बना हुआ है।
नोट का पैटर्न
नोट पर सीरीज अंक बढ़ते हुए क्रम में हैं। इसके अलावा नोट के दोनों किनारों पर काले रंग की दो दो धारियां हैं जिनके मध्य में दो बिंदु हैं। साथ नोट में महात्मा गांधी के चित्र के ठीक नीचे होलोग्राफिक 200 लिखा हुए है। नोके सामने के भाग में दायीं तरफ नीचे अशोक की लाट का चित्र भी अंकित है।


Click it and Unblock the Notifications