जिस तरह से आप एक से दूसरा मोबाइल बदलते रहते हैं। ठीक उसी तरह अब आप बिजली का कनेक्शन भी बदल सकते हैं। अगर आपको किसी टेलीकॉम कंपनी की सर्विस पसंद नहीं आती है तो आप उस कंपनी की सिम बदल देते हैं और यह करना बहुत ही आसान होता है। ऐसे ही जल्द आप बिजली का कनेक्शन पसंद न आने पर बदल सकते हैं।
केंद्र सरकार करेगी बदलाव
इंडिया टीवी न्यूज पोर्टल के अनुसार बिजली क्षेत्र में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार कई बड़े बदलाव करने वाली है। बिजली मंत्री आर के सिंह के अनुसार लोगों को दूरसंचार सेवा की तरह बिजली खरीदने के लिए अपने क्षेत्र में एक से अधिक आपूर्तिकर्ताओं का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए बिजली कानून में संशोधन किया जाएगा।
इस बजट सत्र में हो सकता है संशोधन
पोर्टल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बिजली मंत्रालय अगामी बजट सत्र में बिजली संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है जिसमें अन्य बातों के अलावा बिजली आपूर्ति और वितरण नेटवर्क के कारोबार को अलग-अलग करने का प्रावधान होगा।
कैरेज और कंटेट कारोबार भी होगा अलग
आर के सिंह के अनुसार हम बिजली कानून में कई संशोधन ला रहे हैं। इसमें कैरेज और कंटेट कारोबार को अलग करने का भी प्रावधान होगा। जिस प्रकार हमने उत्पादन और वितरण को अलग किया अब आपूर्ति और वितरण कारोबार को अलग करना होगा। मसौदा मेरे पास आने वाले दिनों में आ जाएगा। साथ ही इसे संसद के बजट सत्र में इसे पारित कराने की कोशिश करेंगे।
बिजली कनेक्शन चुनने का मिलेगा विकल्प
वितरण और आपूर्ति कारोबार को अलग करने से नई व्यवस्था आएगी। इससे ग्राहकों के पास बिजली खरीदने के लिए अपने क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति करने वाली एक से अधिक कंपनियों के बीच चुनाव करने का विकल्प उपलब्ध होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications