भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बुधवार को होने वाली द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में प्रमुख ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की संभावना है। आरबीआई अक्टूबर में उच्च महंगाई दर और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही के दौरान जीडीपी की दर में गिरावट की वजह से ब्याज दरों में बदलाव नहीं कर सकता क्योंकि इस वजह से आरबीआई पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव घटा है।

आरबीआई ने अक्टूबर महीने में भी रेपो दर और रिवर्स रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया था। आरबीआई ने इससे पहले अगस्त में रेपो दर में 0.25 आधार अंकों की कटौती की थी।
आरबीआई की अक्टूबर की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के मिनट्स के मुताबिक, गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा, "हमें बाहरी और वित्तीय मोर्चो की अनिश्चितताओं को लेकर चौकस रहने की जरूरत है।"
जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा ने रिपोर्ट में कहा कि अब लागत दबाव थोड़ा बढ़ा है। उच्च खाद्य महंगाई दर खुदरा महंगाई दर को आरबीआई के नवंबर या उससे आगामी महीनों में चार फीसदी के लक्ष्य से ऊपर पहुंचा सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, "हमें आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने की उम्मीद है। ब्याज दरों में बदलाव नहीं होगा।"
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications