बाबा रामदेव अब अपने ब्रांड पतंजलि को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं। इसी सिलसिले में बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकत की। बाबा रामदेव ने सीएम योगी आदित्यनाथ से फूड प्रोसेसिंग समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर हुई बात
सीएम योगी के साथ मुलाकात के दौरान बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद बाबा रामदेव ने बताया कि हमारी नोएडा में स्थित फूड प्रोसेसिंग यूनिट से संबंधित कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। हमने इसे शुरू करने के लिए 2018 तक का लक्ष्य रखा है।
यूपी में करेंगे निवेश
भेंट के दौरान बाबा की योगी से उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट-2018 के संदर्भ में भी चर्चा हुई। बाबा रामदेव कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात में गो-अनुसंधान, गो-सेवा, गो-संवधर्न, कृषि और उत्तर प्रदेश में अन्य कई प्रकार के निवेश को लेकर चर्चा हुई।
रोजगार को बढ़ावा देना चाहते हैं बाबा रामदेव
योगी आदित्यनाथ ने निवेश में संभव मदद का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के दिव्य भारत बनाने की कल्पना में हम उनका सहयोग करना चाहते हैं। 2018 में नोएडा वाले कार्य को मूर्तरूप देने का प्रयास है। बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी फर्म पतंजलि उत्तर प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा दे रही है।
नोएडा में लगेगी फूड प्रोसेसिंग यूनिट
पतंजलि नोएडा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर काम कर रही है। इसके 2018 में पूरा होने की संभावना है। कुछ मुद्दों को लेकर राज्य सरकार और पतंजलि के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इसे लेकर रविवार की सुबह बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
