लगज्री कारों में से प्रमुख मानी जानी वाली ऑडी कंपनी ने एक खास ऑफर की पेशकश की है। इस ऑफर के अंतर्गत कंपनी ग्राहकों को कई खास मॉडल की कारों पर 8.85 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। यह जानकारी खुद ऑडी कंपनी की ओर से दी गई है। तो अगर आप भी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ऑडी के इन मॉडल की तरफ अपना ध्यान जरुर दीजिएगा।
इन मॉडल पर हैं ऑफर
ऑडी इंडिया ने कहा है कि ये ऑफर ऑडी A3, ऑडी A4, ऑडी A6 और ऑडी Q3 में है। इन मॉडल पर कंपनी खास कीमत और सस्ती ईएमआई पर उपलब्ध कराएगी। कंपनी के अनुसार ऑफर के तहत कस्टमर को इन मॉडल पर 3 लाख से 8.85 लाख तक की छूट मिलेगी। आपको बता दें कि ये ऑफर सीमित समय के लिए ही हैं।
2017 में खरीदें और 2019 में पेमेंट करें
इस ऑफर के तहत ग्राहक को अपनी फेवरेट ऑडी की कीमत किस्तों में चुकाने का मौका मिलेगा यानी ईएमआई में सुविधा दी जाएगी। ग्राहक चाहें तो अपनी पसंदीदा ऑडी 2017 में ही खरीद सकते हैं और उसका पेमेंट 2019 में देना शुरु कर सकते हैं।
इस तरह होगी कीमत
ऑडी कंपनी के अनुसार इस ऑफर के अंतर्गत 31.99 लाख की ऑडी A3 की कीमत 26.99 लाख रुपए हो जाएगी। वहीं 39.97 लाख रुपए के A4 की कीमत 33.99 लाख हो जाएगी। इसी तरह ऑडी A6 सेडान 44.99 लाख हो जाएगी।
नए साल से पहले बंद हो जाएगा ऑफर
अगर आप भी इस ऑफर को पाना चाहते हैं तो आपको जल्दी से जल्दी बुकिंग करनी होगी क्योंकि 25 दिसंबर से लेकर नए साल के एक रात पहले यानी कि 31 दिसंबर के लिए है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
