देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 316.41 अंकों की गिरावट के साथ 32,832.94 पर और निफ्टी 104.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,121.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 98.31 अंकों की तेजी के साथ 33,247.66 पर खुला और 316.41 अंकों या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32,832.94 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,300.81 के ऊपरी और 32,797.78 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 3 शेयरों में तेजी रही, जिसमें कोटक बैंक (0.23 प्रतिशत), एनटीपीसी (0.14 प्रतिशत) और मारुति (0.06 प्रतिशत) शामिल रहे। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - अडानी पोर्ट्स (3.00 प्रतिशत), बजाज-ऑटो (2.99 प्रतिशत), भारती एयरटेल (2.74 प्रतिशत), सन फार्मा (2.59 प्रतिशत) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.47 प्रतिशत)। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 160.17 अंकों की गिरावट के साथ 16,757.27 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 211.39 अंकों की मामूली तेजी के साथ 18,017.48 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.15 अंकों की तेजी के साथ सुबह 10,263.70 पर खुला और 104.75 अंकों या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,121.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,272.70 के ऊपरी और 10,108.55 के निचले स्तर को छुआ। BSE के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही, जिनमें रियल्टी (1.99 प्रतिशत), उपभोक्ता सेवाएं (1.77 प्रतिशत), धातु (1.75 प्रतिशत), दूरसंचार (1.64 प्रतिशत) और तेल व गैस (1.47 प्रतिशत) में सर्वाधिक गिरावट रही।
More From GoodReturns

MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

Market Outlook: Middle East तनाव, महंगा Crude और Share Market... आगे क्या होगा?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications