डिजिटल ढ़ंग से आरक्षित टिकटों की संख्या में 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के बाद रेलवे ने गुरुवार को कहा कि यात्राी अब एक एप भीम पर भी अपनी टिकटों को बुक करा सकते हैं। रेलवे बोर्ड के अनुसार टिकट खरीदने वाले लोग अब शुक्रवार यानी कि आज से भारत इंटरफेस फॉर मनी (भीम) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवे के अनुसार नोटबंदी से पहले लगाभग 58 प्रतिशत आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक होती थी। अक्टूबर 2016 के बाद से यह संख्या बढ़कर 70 प्रतिशत हो गई है।

आरक्षित टिकट श्रेणी में लगभग तीन से पांच करोड़ लोग ई-टिकट के माध्यम से डिजिटल लेन-देन की ओर स्थानांतरित हुए हैं। काउंटरों पर लगभग 30 प्रतिशत यात्री आरक्षित टिकटों को खरीदते हैं। हमने डेबिट और क्रेडिट कार्डों के लिए कार्ड स्वाइपिंग मशीनों को लगाया है।
कार्ड या नकदी लेकर नहीं चलने वाले यात्रियों की भी रेलवे मदद करना चाहता था और इसलिए शुक्रवार से यूपीआई की शुरुआत हो रही है। यात्री अपने मोबाइल फोनों के साथ काउंटर पर जा सकती हैं और अपनी टिकटों को आरक्षित कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications