GDP अनुमान और GST के आंकड़े जारी होने से पहले ही आज बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 453.41 अंक गिरकर 33149 पर बंद हुआ। ये पिछले दो महीनो में सेंसेक्स में सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स से अलग निफ्टी भी में गिरावट देखी गई। निफ्टी 134.75 अंक गिरा और 10,226 के आंकड़े पर बंद हुआ।
इन शेयर्स में दिखी भारी गिरावट
देश के दोनों प्रमुख सूचकांक 0.3 और 1.3 प्रतिशत गिरे। दिन भर के कारोबार में HDFC, टाटा मोटर्स, विप्रो, ल्युपिन, एक्सिस बैंक, रिलायंस और कोटक बैंकों के शेयर में भारी गिरावट देखी गई।
मिडकैप-स्मॉलकैप का रूख मिलाजुला
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में मिलाजुला रूख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.55 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 16,917.44 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.10 अंकों की मामूली तेजी के साथ 18,228.87 पर बंद हुआ।
NSE के आंकड़े
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.6 अंकों की गिरावट के साथ सुबह 10,332.70 पर खुला और 134.75 अंकों या 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 10,226.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,332.70 के ऊपरी और 10,211.25 के निचले स्तर को छुआ।
गिरावट के साथ खुला बाजार
सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे ही 153.81 अंकों की गिरावट के साथ 33,448.95 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 49.95 अंकों की कमजोरी के साथ 10,311.35 पर आ गया था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications