प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी के जीवन में 'अपरिवर्तनीय बदलाव' लाने के लिए आधार को एक प्रमुख शक्ति बताते हुए गुरुवार को कहा कि बेनामी संपत्ति के मामले में भी अब आधार का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा, "आधार को मोबाइल और जन-धन से जोड़कर हमने एक ऐसी प्रणाली बनाई है, जिसकी कुछ साल पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि वह नोटबंदी, जीएसटी और आधार को जरूरी बनाने पर राजनीतिक नुकसान उठाने के लिए तैयार हैं।
अब बेनामी संपत्ति पर होगा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान टाइम्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "पिछले तीन सालों में आधार की मदद से करोड़ों फर्जी नामों को प्रणाली से हटा दिया गया है। अब यह बेनामी संपत्ति के खिलाफ बड़ा हथियार बनने वाला है।" उन्होंने कहा कि देश ने नोटबंदी के बाद व्यवहारिक परिवर्तन देखा है, जिसने 'स्वच्छ और स्वस्थ अर्थव्यवस्था' बनाने में मदद की।
राजनीतिक नुकसान उठाने के लिए तैयार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान लिए गए बड़े आर्थिक फैसले जैसे नोटबंदी, जीएसटी, बैंकिंग व्यवस्था में सुधार और आधार को प्रभावी करने का राजनीतिक नुकसान उठाने के लिए वह तैयार हैं। खासबात है कि गुजरात चुनावों में जब प्रचार प्रक्रिया जारी है तो प्रधानमंत्री का यह बयान मायने रखता है कि उनकी सरकार को इन बड़े आर्थिक फैसलों से चुनाव में राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके जरिए पीएम मोदी ने ये भी संकेत दे दिया है कि वह भविष्य में और भी कड़े फैसले ले सकते हैं।
पहली बार भ्रष्टाचारी डर रहे हैं
मोदी ने आगे कहा, "आजादी के बाद पहली बार भ्रष्टाचारी लोग काले धन के लेन-देन से डरे हैं। वे पकड़े जाने से डरते हैं। काला धन जो पहले समानांतर अर्थव्यवस्था का आधार था, अब औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन गया है।"
आधार लिंक करने से लोगों को मिला फायदा
मोदी ने आधार की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा, "अपरिवर्तनीय बदलाव को आधार से बढ़ावा मिल रहा है। आधार ऐसी शक्ति है, जिसके माध्यम से यह सरकार गरीबों के अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहती है। यह सब्सिडी वाले राशन, छात्रवृत्ति, दवाइयों, पेंशन और अन्य सरकारी सब्सिडी प्रदान करने में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।"
डिजिटल लेन-देन से खत्म होगा संगठित अपराध
उन्होंने कहा कि जिस दिन देश डिजिटल के जरिए अधिकतम लेनदेन अपनाएगा, "संगठित अपराध कुछ हद तक समाप्त हो जाएगा।" मोदी ने कहा कि 'बड़े परिवर्तन' आसानी से नहीं आते हैं और इसके लिए 'पूरे तंत्र को प्रयास करने की जरूरत है।'
ईज ऑफ डुईंग बिजने
मोदी ने कहा, "हम व्यापार रैंकिंग में अपना स्थान 142 से 100 आसानी से कर सकते हैं, लेकिन तभी जब हम बड़े परिवर्तन के लिए पहल करते हैं।" आपको बता दें कि पहले ईज ऑफ डुईंग बिजनेस के मामले में भारत 142वें स्थान पर था। अब भारत की रैंकिग में बड़ा सुधार हुआ है और वह 100वें स्थान पर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
