बिटकॉइन, एक ऐसी वर्चुअल करेंसी जो कि पूरी दुनिया में धमाल मचाए हुए है इसकी कीमत आज 10 हजार डॉलर के पार चली गई है। अगर रुपए की बात करें तो 1 बिटकॉइन का दाम 65000 रुपए तक पहुंच गया है। पिछले 1 साल में इसमें करीब 900 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
वैसे तो भारत में बहुत कम लोग बिटकॉइन के बारे में जानते हैं और भारत में बिटकॉइन को मान्यता भी नहीं है। इसके बावजूद हर तरफ बिटकॉइन की ही चर्चा हो रही है। साथ ही 2018 तक इसके दाम 40000 डॉलर तक जाने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बिटकॉइन से कैसे 1 लाख रुपया ऐसे बन गया 651 करोड़ बन गए।
ऐसे 1 लाख बना 651 करोड़
बिटकॉइन में निवेश से रिटर्न का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर 7 साल पहले आपने बिटकॉइन में 1 लाख रुपए का निवेश किया होता होता तो करीब 10,101 बिटकॉइन मिलते और आज इनकी कीमत 651 करोड़ रुपए से अधिक होती। दरअसल नवंबर 2010 में डॉलर का भाव करीब 45 रुपए था और उस समय एक बिटकॉइन की कीमत 22 सेंट यानि 9.90 रुपए थी।
भारत में नहीं है मान्यता
अब बिटकॉइन की कीमत 10,000 डॉलर हो गई है और डॉलर का भाव 64.50 रुपए के करीब है यानी भारतीय करेंसी में इस समय बिटकॉइन की कीमत 6.45 लाख रुपए है। आपको बता दें कि भारत सरकार और रिजर्व बैंक ने भारत में इसको मान्यता नहीं दी है इसके बावूजद इसका कारोबार भारत में अच्छी तरक्की कर रहा है। जो कोई इसमें अपना पैसा लगाता है तो उस पैसे का रिस्क उसको खुद उठाना पड़ेगा सरकार या रिजर्व बैंक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।
ऐसे करें खरीदी और बिक्री
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है। इसका कोई दस्तावेज नहीं होता है, किसी भी वर्चुअल करेंसी को खरीदने के लिए उससे संबंधित एप डाउनलोड करना होता है। एप के जरिए आप इसका भुगतान करके इसे खरीद सकते हैं। दुनिया भर में इस समय 1.70 करोड़ बिटकॉइन हैं।
ये बरर्तें सावधानियां
बिटकॉइन यूनिफॉर्म और कॉइनबेस से ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। इसमें केवाईसी के लिए आपका एड्रेस प्रूव और पैन कार्ड की जरुरत होती है, लेकिन बिटकॉइन में सावधान रहने की जरुरत होती है क्योंकि ये एक अन-रेगुलेटेड करेंसी है। इसमें अकाउंट हैक होने का भी खतरा बना रहता है। वहीं इसमें पासवर्ड भूलने पर दोबारा नहीं मिलता ये भी ध्यान रखने की जरुरत है। भारत में बिटकॉइन कैसे खरीदें, क्या है प्रक्रिया?
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications