पेटीएम पेमेंट्स बैंक का औपचारिक से उद्घाटन मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली के मौजूदगी में किया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के तहत पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों के बचत और चालू खाते खोल सकते हैं। साथ ही डेबिट कार्ड जारी कर सकते हैं और नेट बैंकिंग की सुविधा भी दे सकते हैं।
1 लाख से ज्यादा नहीं ले सकते हैं जमा
हालांकि पेमेंट्स बैंक में पेटीएम अपने ग्राहकों से कुल एक लाख रुपए से ज्यादा जमा नहीं ले सकते हैं साथ ही खुद उन्हें लोन नहीं दे सकते हैं। इसके अलावा बैंकों की तरह क्रेडिट कार्ड मुहैया नहीं करा सकते हैं। पेटीमए से मिली रिर्पोट के अनुसार पिछले साल से पेटीएम का कारोबार काफी बढ़ा है।
लोग जुड़ रहे हैं देश की अर्थव्यवस्था से
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लॉन्च करने के मौके पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने एक के बाद एक लगातार कई कदम उठाए हैं, जिससे वो लोग जो देश की वित्तीय व्यवस्था से बाहर थे, वो अब बैंकों से जुड़ रहे हैं। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बना रहे हैं।
एयरटेल पेमेंट बैंक से हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि इससे पहले एयरटेल और भारतीय डाक विभाग अपना पेमेंट्स बैंक शुरु कर चुके हैं, पेटीएम इस मैदान में उतरने वाला तीसरा बैंक है। पेटीएम का दावा है कि मोबाइल वॉलेट के तौर पर उसके पास 28 करोड़ ग्राहक मौजूद हैं जो साल में 250 करोड़ ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
ये सुविधाएं दे रहा है पेटीएम पेमेंट्स बैंक
1-सभी बैंक खातों को जीरो बैलेंस की सुविधा मिलेगी।
2-हर तरह का लेन-देन पूरी तरह फ्री होगा यानी किसी तरह का कोई ट्रांजेक्शन शुल्क नहीं लगेगा।
3-पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को जमा धन पर 4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा।
4-अगर ग्राहक स्वाइप-इन एफडी अकाउंट खोलते हैं तो ब्याज 7 फीदसी मिलेगी।
4-आसान लेन-देन के लिए पेटीएम ने ICICI बैंक से करार किया है। बीस हजार रुपए का लोन उन लोगों को मिलेगा इस बैंक में खाता है।
5-पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने की सुविधा पेटीमए एप के भीतर ही है। केवाईसी के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा।
6-पेटीएम पेमेंट्स बैंक अपने कस्टमर को रुपे डेबिट कार्ड भी देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
