शॉपिंग हब अमेजन महिलाओं के लिए एक नया प्लेटफॉर्म और सुनहरा अवसर लेकर आया है। जी हां ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर अमेजन ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए 'अमेजन सहेली' नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इसके माध्यम से महिला उद्यमी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपने प्रोडक्ट असानी से बेच सकेंगी।
अमेजन डॉट इन के जरिए होगा काम
इस सर्विस को बेहतर बनाने के लिए अमेजन इंडिया ने ऐसे संगठनों से गठजोड़ किया है, जो महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन के लिए काम करते हैं। इन संगठनों में स्वरोजगार महिला संघ सेवा और इम्पल्स सोशल एंटरप्राइज शामिल हैं। अमेजन ने इस पर कहा है कि इन भागीदार संगठनों से जुड़ी महिलाएं ग्राहकों को अमेजन डॉट इन के जरिए अपने उत्पादों की पेशकश कर सकेंगी।
छोटे उद्यमियों को ध्यान में रख कर हो रहा है काम
अमेजन इंडिया के निदेशक एवं महाप्रबंधक के अनुसार अमेजन भारत में छोटे उद्यमियों को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। अभी तक इसके सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। लेकिन भारत में अभी महिला उद्यमियों को अपना सामान बेचने के लिए बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए ही अमेजन ने इस तरह का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है।
आगे भी होते रहेंगे इस तरह के काम
अमेजन ने इससे पहले इसी साल कंपनी ने नागालैंड में पायलट प्रोजेक्ट का आयोजन किया था। यह आयोजन एनएसडीसी एवं राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में 50 स्वतंत्र उद्यमियों ने भाग लिया था। अमेजन की ओर से यह कहना है कि आगे भी इस तरह के कार्य किए जाते रहेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
