बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फैशन टेक स्टार्ट अप 'स्टाइलक्रेकर' में कुछ राशि का निवेश किया है और इस प्रकार वे निवेश करने वाली नवीनतम सेलिब्रिटी बन गयी हैं। यह कंपनी चार वर्ष पुरानी है जो अपने ग्राहकों को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट द्वारा बनाये गए पर्सनलाइज्ड फैशन बॉक्स की सुविधा देती है। 24 साल की इस अभिनेत्री ने निवेशकों के साथ मिलकर प्री सीरीज ए फंडिंग के तहत कंपनी में निवेश किया है।
दिमाग नहीं दिल से किया है निवेश
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार आलिया भट्ट का कहना है कि इसमें मैंने निवेश दिल से किया है, दिमाग से नहीं। मैं बहुत अधिक सक्रिय रूप से निवेश नहीं करती परन्तु अर्चना कई सालों से मेरी स्टाइलिस्ट रही है और जब मुझे स्टाइलक्रेकर के बारे में पता चला तो मुझे यह बहुत ही तर्कपूर्ण लगा।
कंपनी के संस्थापक ने भी खरीदे स्टैक
इसके बाद कंपनी के संस्थापक धीमान शाह, एक पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर और वोग पत्रिका की पूर्व फैशन एडीटर अर्चना वालावलकर ने भी स्टाइलक्रेकर में संयुक्त रूप से 65% स्टैक खरीदे। भट्ट और अन्य निवेशक जिसमें कुछ इन्वेस्टमेंट बैंकर, एक इक्विटी कंपनी के पूर्व ट्रेडिंग हेड और एक फंड मैनेजर शामिल हैं जिनके पास बचे हुए स्टैक रहेंगे।
पहली टेक फैशन र्स्टाटअप कंपनी है
स्टाइलक्रेकर के एमडी शाह ने बताया कि कंपनी अपनी तरह की पहली टेक-फैशन स्टार्टअप कंपनी है हम अपने ग्राहकों को स्टाइल संबंधी सलाह देते हैं। हम पहले से ही 60-65% पुनरावृत्ति व्यवसाय देख रहे हैं और इस तरह की फंड रेजिंग से हमें आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।
केवल महिला ग्राहकों को मिल रही है सेवा
वर्तमान में कंपनी केवल महिला ग्राहकों को ही सेवा प्रदान करती है। शाह ने बताया कि "बहुत ही जल्दी हम इसी तरह के प्रोडक्ट्स अपने पुरुष ग्राहकों के लिए भी लायेंगे। सभी को स्टाइलिस्ट की ज़रूरत होती है।" क्रिएटिव डाइरेक्टर वालावलकर ने बताया कि स्टाइलक्रेकर एक प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों की ज़रूरत को समझता है, उनका प्रोफाइल बनाता है और फिर वार्डरोब बनाता है जो मूड या अवसर के अनुसार होता है।
एक महीने में 10 लाख ग्राहकों को मिल रही है सेवा
चार महीने पहले स्टाइलक्रेकर ने कस्टमाइज्ड बॉक्स लॉन्च किये हैं। इनकी कीमत रूपये 2,999, 4,999 और 6,999 है जिसमें कपडे, उनके साथ पहने जाने वाली एसेसरीज़, कॉस्मेटिक्स और फुटवेयर शामिल है। छोटे शहरों से हमें 4,999 रूपये और 6,999 रुपयों के बॉक्स के अधिक ऑर्डर मिल रहे है। उन्होंने बताया कि कंपनी एक महीने में दस लाख ग्राहकों को सेवा दे सकती है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
