कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप भारत पहुंची। इंवाका सीधे हैदराबाद पहुंची जहां उनका स्वागत किया गया। इवांका भारत में वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन (जीईएस/ग्लोबल आंन्त्रपेन्योरशिप समिट) में हिस्सा लेने के लिए आई हुई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, "विशेष अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार इवांका ट्रंप हैदराबाद पहुंच गई हैं।"
रोबोट करेगा स्वागत
इवांका आज मंगलवार शाम को जीईएस के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिरकत करेंगी। नवभारत टाइम्स के मुताबिक ग्लोबल आंट्रप्रन्योर समिट (GES) हैदराबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का स्वागत एक रोबॉट 'मित्र' द्वारा किया जाएगा। इस रोबॉट को बेंगलुरु में बनाया गया है। इसे बालाजी विश्वनाथन और उनकी 14 सदस्यों की टीम ने मिलकर तैयार किया है।
समिट में 50% से ज्यादा महिलाएं
GES पर चर्चा करते हुए इवांका ने कहा, 'ऐसा पहली बार है, जब इस साल इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में 50 फीसदी से ज्यादा महिलाएं होंगी। मैं उम्मीद करती हूं इस बार GES 2017 वैश्विक उत्सव बने और यह महिला आंत्रप्रेन्योर्स की प्रगति में अहम कड़ी साबित हो। जब महिलाएं बेहतर करती हैं, तो समुदाय और देश भी अपने आप प्रगति करते हैं।'
300 से ज्यादा निवेशक ले रहे हैं हिस्सा
ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट में 29 नवंबर को विमिन इन आंत्रप्रेन्योरियल लीडरशिप और विमिन इन वर्कफोर्स नामक दो पैनल डिस्कशन में भाग लेने से पहले इवांका मुख्य भाषण भी देंगी। तीन दिन के इवेंट में भारत और अमेरिका से 400-400 उद्यमी भाग लेंगे, जबकि 400 उद्यमी बाकी की दुनिया के होंगे। 300 से ज्यादा इन्वेस्टर्स के इवेंट में आने की उम्मीद है।
1,500 अमेरिकी बिजनस डेलिगेट्स
अमेरिका और भारत के साझा प्रयास से हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (जीईएस) में इवांका के साथ 1,500 अमेरिकी बिजनस डेलिगेट्स भी हिस्सा लेंगे। इस समिट में भारत की कोशिश रहेगी कि वह दुनिया भर के उद्यमियों को भारत में आकर निवेश करने के लिए उत्साहित करे साथ ही सरकार की मेक इंन इंडिया नीति को भी आगे बढ़ाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications