अंबानी परिवार से कोई भी एक सदस्य जल्द ही दिवालिया घोषित हो सकता है। चीन के एक बैंक ने इस शख्स के खिलाफ कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की है जिस पर जल्द ही सुनवाई होगी। ये शख्य और कोई नहीं बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के भाई और रिलायंस एडीएजी ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी हैं।

अनिल अंबानी के लिए एक मुसीबत आ खड़ी हुई है। घाटे में चल रहे अनिल अंबानी के रिलायंस कम्यूनिकेशंस के खिलाफ चाइना डेवलमेंट बैंक ने नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल में बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है। सीडीबी ने आरकॉम को करीब 125 अरब रुपए का कर्ज दिया था। सीडीबी ने यह आवेदन 24 नवंबर को दाखिल किया था।
सीडीबी की याचिका में आरकॉम के साथ कोर्ट के बाहर समझौते की किसी भी संभावना से इनकार किया गया है। इससे आरकॉम की स्टैटेजिक डेट रिस्ट्रक्चरिंग पर भी असर पड़ने की आशंका है जो भारतीय बैंकों ने दिसंबर में शुरु की थी। सीडीबी की ओर से इस मामले की पैरवी मुंबई हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट दारिस खंबाटा कर रहे हैं।
सीडीबी ने अपने आवेदन में अभिलाष लाल को एक इंडिपेंडेंट रेजोलूशन प्रोफेशल नामांकित किया है और यह हलफनामा दिया है कि कंपनी को टेक ओवर करने के लिए अल्वारेज एंड मार्शल उसका एडवाइजर होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
