टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती कार नैनो अब बंद होने की कगार पर है क्योंकि इस कार की डिमांड और बिक्री में गिरावट लगातार हो रही थी। जिस कारण से कंपनी इसे बंद करने का फैसला ले सकती है। देश में टाटा की ज्यादातर डीलरशिप्स पर यह कार आपको नहीं दिखेगी। इतना ही नहीं ज्यादतर डीलर्स ने पिछले तीन-चार महीनों में इस कार के ऑडर्स भी लेना बंद कर दिया है। इन शो रुम में आपको टाटा टिआगो, टिगोर, हेक्सा और नेक्सान आदि गाडि़यां देखने को मिलेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार टाटा नैनो उन मॉडल्स में ज्यादा पापुलर है जिसका मासिक प्रोडक्शन और सेल्स वाल्यूम न्यूनतम रहा है। इस कार को शुरुआत में 1 लाख रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था, जो कि वक्त के साथ बढ़ती रही। अभी टाटा नैनो को दिल्ली में 2.25 लाख रुपए से 3.20 लाख रुपए की शोरुम की कीमत पर बेचा जा रहा है।
टाटा मोटर्स ने अगस्त में 630 आउटलेट्स पर कुल 180 नैनो कारें डिस्पैच कीं। सितंबर में यह संख्या घटकर 124 रह गई और अक्टूबर में यह 57 रह गई। रिर्पोट के अनुसार टाटा नैनो की डिमांड टैक्सी सेगमेंट के तौर पर रह गई है। टाटा नैनो को टार्गेट से हिसाब से ही निर्मित किया जा रहा है। मेन फोकस कंपनी की ज्यादा डिमांड वाली कारों पर है।
28 नवंबर को टाटा मोटर्स नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करेगी। इन कारों का पहला बैच जल्द ही सप्लाई किया जाएगा।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications