सेंसेक्स 45 अंक और निफ्टी 10 अंक चढ़कर हुआ बंद

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45 अंकों की तेजी के साथ 33,724.44 पर और निफ्टी 10 अंकों की तेजी के साथ 10,399 पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई लेकिन मार्केट ने बाद में रफ्तार पकड़ी। सेंसेक्स 45 अंकों तक चढ़ने में कामयाब रहा और निफ्टी ने बाद में रिकवरी दर्ज की।

Sensex rebounds in late trade, Nifty ends tad below 10,400

बाजार की शुरुआती कमजोरी के बावजूद बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीददारी रही और बैंक निफ्टी रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचा। बैंक निफ्टी 25,892 पर बंद हुआ। एसऐंडपी ने भारत की रेटिंग सुधारने के बजाय BBB- ही कायम रखी थी जिसके कारण सोमवार की सुबह बाजार की सुस्त शुरुआत हुई थी।

कमजोर बाजार में भी मिडकैप शेयरों में तेजी जारी रही। पहली बार निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 20000 के पार पहुंचा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ है। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 20085 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+