अगर आपको अपने ईपीएफ (EPF) का बैलेंस पता करना है तो आपको इसकी जानकारी UAN पोर्टल के जरिए मिलेगी। इसके लिए आपको यूएएन पोर्टल पर सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसके बाद ही आप अपने पीएफ की जानकारी घर बैठे पता कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खुद से कैसे यूएन नंबर जनरेट कर सकते हैं।
सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इस लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां पर डायरेक्ट UAN अलॉटमेंट पर क्लिक करें। क्लिक करने पर जो स्क्रीन सामने आएगी, उसमें आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटोपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। ओटाीपी एंटर करने और डिस्कलेमर एक्सेप्ट करने पर आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आधार की डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी। अब आप इस डाटा को वेरिफाई कर स्क्रीन पर मांगी गई दूसरी डिटेल दे सकते हैं। इसके बाद कैप्चा पर क्लिक करने के साथ ही आपको UAN अलॉट हो जाएगा। इसका मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा।
EPF बैलेंस पता करने के लिए ये करें
सबसे पहले आपको https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक खुल जाने के बाद आपको दायीं तरफ कुछ खाली बॉक्स दिख रहे होंगे जिसमें UAN और पासवर्ड दर्ज करने के लिए लिखा होगा। अगर आप पहली बार यूएएन पोर्टल पर आ रहे हैं तो आपको पीएफ बैलेंसे जानने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ लिंक खुल जाने पर दायीं तरफ नीचे एक्टिवेट UAN लिखा हुआ है जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको एक नई विंडो मिलेगी जिसमें आपको अपना यूएएन नंबर टाइप करना होगा। इसके अलावा आपको मेंबर आईडी, आधार आईडी या फिर पैन आई आदि नहीं टाइप करनी है। फिर आपको अपना नाम टाइप करना होगा, इसके बाद जन्मतिथि जिसे आप कैलेंडर के जरिए दर्ज कर सकते हैं फिर मोबाइल नंबर और इमेल आईडी। इस पूरी प्रक्रिया के बाद कैप्चे वर्ड्स टाइप करना होगा। कैप्चे वर्ड्स वैसे ही लिखें जैसे कि बॉक्स में लिखे गए हों। फिर आपको ऑथराइजेशन कोड मिलेगा जो कि आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आएगा।
मिलेगा नया पासवर्ड
आपके मोबाइल पर ऑथराइजेशन कोड आएगा वह ओटीपी होगा, ये ओटीपी पहले से ही निर्धारित बॉक्स में दर्ज होगा आपको सिर्फ ओटीपी की आईडी नीचे के बॉक्स में टाइप करनी होगी। जैसे ही आप सही आईडी टाइप करेंगे आपका यूएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें आपके यूएन नंबर का पासवर्ड रहेगा।
इस प्रक्रिया को भी पूरा करें
अब आपको फिर से एक बार यूएएन नंबर के होम पेज पर जाना होना जहां आपको दांयी तरफ दिख रहे बॉक्स में यूएएन नंबर के बॉक्स में 10 अंको का UAN नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको पासवर्ड टाइप करना होगा। पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए पहले ही भेज दिया गया था उसे ही टाइप करें। पासवर्ड जैसा है वैसा ही टाइप करें स्मॉल लेटर्स स्मॉल में और कैपिटल लेटर कैपिटल में। फिर कैप्चा वर्ड टाइप करके लॉगिन करें।
बदल दें अपना पासवर्ड
लॉगिन करने के बाद सबसे पहले अपना पासवर्ड बदलें। क्योंकि दिया गया पासवर्ड बहुत ही जटिल रहता है जिसे याद रखना आसान नहीं है। ऐसे में लॉगिन करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसके बांयी तरफ अकाउंट सेटिंग का विकल्प दिया गया होगा वहां जाकर आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
देख सकते हैं पासबुक भी
पासवर्ड बदलने के बाद आपको दोबारा लॉगिन करना होगा, लॉगिन करने के बाद आप UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा व्यू में जाकर पासबुक देख सकते हैं। पासबुक देखने के लिए आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp पर क्लिक करना होगा। आपको बता दें कि आप रजिस्ट्रेशन के तुरंत बाद पासबुक नहीं देख सकते इसके लिए आपको 4 दिन का वक्त लगेगा। इसलिए आप कुछ दिन के बाद पासबुक चेक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications