मारुति सुजुकी इंडिया की ऑल्टो अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। इससे पहले अगस्त और सितंबर में मारुति की ही डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार मारुति ऑल्टो की अक्तूबर में 19,447 इकाइयां बिकी हैं। जबकि डिजायर की बिक्री 17,447 वाहन रही है।

अगस्त में डिजायर की बिक्री ऑल्टो से ज्यादा थी। यह क्रमश: 26,140 से 21,521 वाहन थी। सितंबर में भी डिजायर की बिक्री ऑल्टो से ज्यादा थी।
अक्तूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 शीर्ष मॉडलों में से सात मारुति के हैं। बाकी तीन मॉडल हुंडै मोटर इंडिया के हैं। हुंडै की ग्रांड आई10 चौथे स्थान पर रही है। इसकी 14,417 इकाइयां बिकी हैं।
मारुति सुजुकी की वैगन आर 13,043 इकाइयों के साथ पांचवे स्थान पर, सेलेरियो 12,209 इकाइयों के साथ छठे, स्विफ्ट 12,057 इकाइयों के साथ सातवें और विटारा ब्रेजा 11,684 वाहनों के साथ आठवें स्थान पर रही है।
इसी सूची में हुंडै की एलीट आई20 की 11,012 इकाइयां बिकी जिसके साथ यह नौंवे स्थान और क्रेटा 9,248 इकाइयों के साथ दसवें स्थान पर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications