मूडीज की रेटिंग से उत्साहित सेंसेक्स 236 अंक उछला

मूडीज की ताजा समीक्षा में भारत की रेटिंग में सुधार से आज निवेशकों में उत्साह रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 236 अंक बढ़ गया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 33,520.82 अंक की ऊंचाई पर पहुंच गया लेकिन बाद में मुनाफावसूली से यह थोड़ा नीचे आया तथा अंत में 235.98 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,342.80 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में भी सेंसेक्स 346 अंक उछल गया था।

Sensex gains 236 pts on India's rating upgrade but ends off day's high

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 68.85 अंक या 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,283.60 अंक पर बंद हुआ। पूरे सप्ताह के लिहाज से यदि देखा जाए तो सेंसेक्स 28.84 अंक या 0.08 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में 38.15 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट रही।

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज द्वारा देश की साख स्थिर परिदृश्य के साथ एक पायदान बढ़ाकर बीएए2 किये जाने से धारणा को बल मिला। मूडीज ने आर्थिक एवं संस्थागत सुधारों से वृद्धि संभावना मजबूत होने से रेटिंग बढ़ायी है। मूडीज ने 13 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ायी है। इससे पहले एजेंसी ने 2004 में बीएए3 रेटिंग दी थी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+