आर्टिस्ट लियोनार्डो दा विंची के नाम से हर कोई वाकिफ है। उनकी पेटिंग्स को लेकर लोग हमेशा से हैरत में रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी बनाई पेटिंग्स में कुछ खास 'कोड' होते हैं जो हमें कई रहस्यों का पता लगाने का रास्ता दिखाते हैं। अब दा विंची की एक 500 साल पुरानी पेटिंग साल्वाटर मुंडी की नीलामी हुई है और इस नीलामी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
45.03 करोड़ डॉलर
लियोनार्डो दा विंची की पेटिंग साल्वाटर मुंडी को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में खरीदा गया। नीलामी के दौरान इस पेटिंग की कीमत 45.03 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई। ये पेटिंग इसी दाम में खरीद ली गई है। यदि भारतीय रुपए के हिसाब से पेटिंग का मूल्य तय करें तो इसकी कुल कीमत करीब 29 अरब रुपए बनती है। ये दुनिया की अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली पेटिंग है।
20 मिनट में ही बिक गई पेटिंग
पेटिंग को लेकर लोगों में पहले से ही इतना उत्साह था कि वह बोली शुरु होने के महज 20 मिनट में ही बिक गई। इस पेटिंग के लिए आखिरी बोली 40 करोड़ डॉलर की लगाई गई थी बाद में फीस व अन्य चीजों को जोड़कर इसकी कीमत 45 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई। जिस संस्था के जरिए पेटिंग की बिक्री की गई उस संस्था ने नीलामी में पेटिंग के सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स का नाम नहीं बताया है।
67 साल पहले सिर्फ 3 हजार में बिकी थी यही पेटिंग
दा विंची की ये पेटिंग 1500 ई. के आस-पास की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक 67 साल पहले यही पेटिंग महज 3000 रुपए में बिक गई थी। साल्वाटर मुंडी की ये पेटिंग ईसा मसीह की पेटिंग बताई जाती है। इसमें ईसा मसीह के एक हाथ में गोल आकृति बनी हुई है वहीं दाहिने हाथ ऊपर की तरफ है जिसमें आगे की दो उंगलियां एक दूसरे में फंसी हुई है।
सत्यता प्रमाणित होने के बाद हुई नीलामी
इसे अमेरिका की एक क्षेत्रीय नीलामी में 2005 में पाया गया था। इसके बाद लंबे समय तक इसकी सत्यता प्रमाणित करने का शोध किया गया, सत्यता के दस्तावेजीकरण हो जाने के बाद इसे लंदन के द नेशनल गैलरी में 2011 में प्रदर्शित किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications