माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को कहा कि अगर भारत अगले 20 साल तक सात प्रतिशत की औसत वृद्धि दर, समानता के आधार पर अर्जित कर लेता है तो यह देश के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि होगी। भारत दौरे पर बिल गेट्स ने उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की है।
यूपी के सीएम से मुलाकात
यूपी के सीएम से मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने कहा कि, वेक्टर जनित व जल जनित रोगों के नियंत्रण, पेयजल आपूर्ति, सैनिटेशन, मातृ एवं शिशु पोषण और कृषि उत्पादकता में वृद्धि करने वाली तकनीकों के क्षेत्र में गेट्स फाउंडेशन राज्य सरकार को सहयोग देना चाहेगी। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके इस बयान का स्वागत भी किया और उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी भेंट की।
जीडीपी को लेकर कही बड़ी बात
गेट्स ने कहा कि माल व सेवा कर जीएसटी का कार्यान्वयन सकारात्मक दिशा में उठाया गया कदम था। यहां एक कार्यक्रम में गेट्स ने कहा, ‘अगर अगले 20 साल तक भारत सात प्रतिशत की औसत वृद्धि दर हासिल कर लेता है और यह समान आधार पर हासिल करता है तो यह देश व दुनिया के लिए चमत्कार होगा।' उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत का कर-जीडीपी अनुपात बढ़ेगा।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी की मुलाकात
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तथा भारत में विभिन्न कल्याणकारी पहलों पर उनके साथ चर्चा की। यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि एक भारतीय एनजीओ पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया (पीएचएफआई) का पंजीयन अप्रैल में गृह मंत्रालय ने रद्द कर दिया था। यह एनजीओ जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करता है और गेट्स फाउंडेशन इसे धन देने वाले संस्थानों में से एक है। आधिकारिक बयान के अनुसार मंत्री ने बिल व मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के को-चेयर गेट्स से मुलाकात की।
गांवों के विकास पर ध्यान
इसके अनुसार मंत्री ने भारत में इस फाउंडेशन द्वारा हाथ में लिये गए विभिन्न कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। सिंह ने गेट्स से आग्रह किया कि वे भारत में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शुरू करें और सुझाव दिया कि संगठन को गांवों के विकास पर ध्यान देना चाहिए। इसके अनुसार गेट्स ने गृहमंत्री को आश्वासन दिया कि फाउंडेशन भारत को रचनात्मक सहायता देगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications