विजय माल्या की मुसीबतें दिन व दिन बढ़ती जा रही हैं। इस समय माल्या के सर पर एक और मुसीबत आ पड़ी है वह यह कि सेबी ने विजय माल्या की कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग लिमिटेड के बैंक अकाउंट्स म्यूचुअल फंड आदि को जब्त करने का आदेश दिया है। सेबी ने यह आदेश इसलिए दिया है ताकि 18.5 लाख रुपए की बकाया राशि को वसूला जा सके।

सेबी ने यह निर्णय UBHL की ओर से उस पर लगाए गए जुर्माने का भुगतान करने में विफल होने के बाद लिया है। साल 2015 में सेबी ने कंपनी पर 15 लाख रुपए का फाइन यूनाइटेड स्प्रिट्स के शेयर ट्रांजेक्शन में डिस्कलोजर संबंधित गलतियों के चलते लगाया था। इस तरह यूबीएचएल पर कुल बकाया भुगतान 18.5 लाख रुपए हो गया है। इसमें 15 लाख शुरुआती जुर्माना 3.5 लाख रुपए ब्याज और 1000 रुपए रिकवरी कॉस्टम शामिल है।
13 नवंबर को जारी अटैचमेंट नोटिस में सेबी ने बैंकों, डिपॉजिटर्स और म्यूचुअल फंड से कहा है कि वे UBHL के अकाउंट से कोई भी डेबिट न करें। हालांकि लेनदारों को इसकी अनुमति होगी। इसके बाद बैंकों को डिफॉल्टर के सभी अकाउंट्स और लॉकर अटैच करने का आदेश दिया है।
सेबी ने कहा है कि इस बात पर भरोसा करने के पर्याप्त कारण हैं कि डिफॉल्टर बैंक अकाउंट्स और डिमेट अकाउंट में सेक्योरिटीज में पैसे जमा करा सकते हैं। यह बैंक डिपॉजिटरी और म्यूचुअल फंड के रुप में भी हो सकता है।
बंबई शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2016 तक यूबीएचएल में निजी हैसियत से माल्या की हिस्सेदारी 7.91 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
