वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर ने भारत में अपने अपने दूरसंचार टावर कारोबार को कुल 7,850 करोड़ रुपये में एटीसी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को बेचने का फैसला किया है। आइडिया और वोडाफोन पहले से ही आपस में विलय की तैयारी में हैं।

दोनों कंपनियों ने शेयर बाजारों के दिए गए एक संयुक्त बयान में आज ताजा जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि आइडिया सेल्युलर, आइडिया सेल्युलर इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (आईसीआईएसएल) में अपने पूरी हिस्सेदारी जबकि वोडाफोन अपना एक व्यवसायिक उपक्रम एटीसी टेलीकाम इन्फ्रा को बेचेगी।
बयान में आगे कहा गया है, वोडाफोन और आइडिया के प्रस्तावित विलय से पहले इनके अपने अलग अलग टावर व्यवसायों की बिक्री पूरा होने पर वोडाफोन इंडिया को 3,850 करोड़ रुपये और आइडिया को 4,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस सौदे के 2018 की पहली छमाही तक पूरा होने की उम्मीद है। दोनों के पास इस प्रकार के कुल मिला कर 20,000 दूरसंचार टावर हैं।
बयान में आगे कहा गया है कि टावर कारोबार के सौदों का दोनों के विलय की शर्तों पर कोई असर नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इस साल के शुरुआत में, वोडाफोन इंडिया और आइडिया ने 23 अरब डालर से अधिक के विलय करार की घोषणा की थी। इस विलय से देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी उभरेगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications