नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने शनिवार को कहा कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ एटीएम भी अगले तीन से चार साल में बेकार हो जाएंगे और वित्तीय लेनदेन के लिये लोग अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करेंगे।
अमेरिका-यूरोप के मुकाबले आगे है भारत
उन्होंने कहा कि भारत में 72 प्रतिशत जनसंख्या 32 साल से कम उम्र के लोगों की है। ऐसे में उसके लिए यह अमेरिका और यूरोप के देशों के मुकाबले जन-सांख्यिकीय लाभांश की स्थिति दर्शाता है।
3-4 साल में बेकार हो जाएंगे एटीएम कार्ड
अमिताभ कांत ने एक विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम की प्रौद्योगिकी अगले तीन से चार साल में बेकार हो जाएगी और हम सभी तमाम लेनदेन करने के लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे होंगे।'
वित्तीय लेनदेन मोबाइल फोन के जरिए
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एकमात्र देश हैं जहां अरबों की संख्या में बायोमेट्रिक डेटा उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मोबाइल फोन और बैंक खाते भी हैं इसलिये भविष्य में यह एकमात्र देश होगा जहां कई तरह की नई चीजें होंगी। ज्यादा से ज्यादा वित्तीय लेनदेन मोबाइल फोन के जरिए किए जाएंगे और यह रुझान पहले से ही दिखने लगा है।
डिजिटल ट्रांजेक्शन
सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाने के लिए भीम और आधार पे एप जारी किया है। इससे लोगों को लेन-देन करने में आसानी हुई है। वहीं तमाम बैंको ने भी अपने पेमेंट एप लॉन्च कर दिए हैं। हाल ही में गूगल ने भी भारतीय बाजार में अपना पेमेंट एप तेज लॉन्च किया है। तेज भी यूपीआई आधारित पेमेंट एप है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
