सस्ता हुआ सोना, जानें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम
News
oi-Pratima
By Pratima
शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना 80 रुपए से गिरकर 30,450 रुपए प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इस गिरावट की प्रमुख वजह कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से कमजोर मांग को माना जा रहा है।
तो वहीं चांदी की कीमतों में भी सोने की ही तरह गिरावट देखने को मिली है। चांदी 175 रुपए गिरकर 40,400 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर कमजोर उठान को माना जा रहा है। आइए देखते हैं देश के तमाम बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम।