EPFO इसी महीने होने वाली बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ पर ब्याज दर तय कर सकता है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार आपके पीएफ पर दिए जाने वाले ब्याज की दर चालू वित्त वर्ष के लिए घटायी जा सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, केंद्रीय न्यासी बोर्ड श्रम मंत्री संतोष गंगवार के नेतृत्व में नवंबर महीने में मिलेंगे।

23 नवंबर को प्रस्तावित ईपीएफओ की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसदी किए जाने पर विचार विमर्श किया जा सकता है।
रिर्पोट के अनुसार इस पीएफ में भले ही ब्याज दर कम की जा सकती हो लेकिन सूत्रों की रिर्पोट के अनुसार अंशधारकों को कुल रिटर्न कम होने की बजाय या तो उतना ही मिलेगा या फिर पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मिलेगा क्योंकि उनके अंशदान को इक्विटीज में निवेश किए जाने के बदले पहली बार उन्हें यूनिट्स मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications