सीनियर सिटिजन के लिए एक और राहत भरी खबर आयी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बैंकों को आदेश दिया है कि 70 साल से अधिक के बुजुर्गों और शारीरिक रुप से अक्षम लोगों को उनके घर जाकर सामान्य बैंकिंग की सुविधाएं दी जाएं। यह सुविधा 70 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटिजन को मिलेगी।
बैंकों के अलावा वित्तीय और पेमेंट बैंकों के लिए भी आदेश
आरबीआई ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि ऐसा देखा गया है कि कई बार बैंक वरिष्ठजनों और दिव्यांगों को हतोत्साहित करके निराश लौटा देते हैं। इन कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए बैंको को यह सलाह दी जाती है कि वे उन्हे मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए संयुक्त रुप से काम करें। आरबीआई का यह आदेश बैंकों के अलावा छोटे वित्तीय और पेमेंट बैंकों के लिए भी हैं।
ये मिलेंगी सुविधाएं
सीनियर सिटिजन को जो सुविधाएं दी जाएंगे उनमें कैश जमा करना, नकदी निकासी, डिमांड ड्राफ्ट डिलिवरी, केवाईसी डॉक्यूमेंट्स और लाइफ सर्टिफिकेट प्राप्त करना शामिल है। बैंकों को 31 दिसंबर 2017 तक इसे लागू करने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अपने बैंक ब्रांचों और वेबसाइट्स पर इसकी जानकारी देनी होगी।
25 चेकबुक फ्री में
यह भी कहा गया है कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 'जीवन प्रमाण' योजना के अलावा पेंशनर्स लाइफ सर्टिफिकेट को पेंशन भुगतान करने वाले बैंक की किसी भी ब्रांच में जमा कर सकते हैं। आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि सभी सेविंग अकाउंट होल्डर्स को हर साल कम से कम 25 चेक वाले चेकबुक फ्री में उपलब्ध कराएं।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications