पुराने नोटों का बंद होना और कालेधन का सरकार के पास जमा होना अक्सर लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि आखिर वो पुराने नोटों का करते क्या हैं। तो आपको बता दें कि पहले की पुरानी नोटों का क्या हुआ यह हमें भी नहीं पता, लेकिन पिछले साल बंद हुई 500 और 1000 रुपए की नोट का क्या होगा यह आपको यहां पर बताएंगे।
पुराने नोटों का बनेगा हार्डबोर्ड
8 नंवबर 2017 पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बंद हुए पूरे एक साल हो गए हैं। अब सवाल यह है कि सरकार इन पुरानी नोटों के साथ कर क्या रही है। पत्रिका न्यूज वेब पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार इन पुरानी नोटों को रिसाइकल किया जा रहा है। इन नोटों को रिसाइकल करके हार्डबोर्ड बनाए जाएंगे। जिसका उपयोग दक्षिण अफ्रीका में होगा।
दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में होंगे इस्तेमाल
इन पुराने नोटों से जो हार्डबोर्ड बनेंगे दक्षिण अफ्रीका के चुनाव में इस्तेमाल किए जाएंगे। यानी पुराने नोटों का हार्डबोर्ड बनाकर उन्हें दक्षिण अफ्रीका भेज दिया जाएगा।
800 टन हैं पुराने नोट
पत्रिका न्यूज ने अपने वेब पोर्टल में आगे जानकारी देते हुए बताया कि केरल में कन्नूर की कंपनी वेस्टर्न इंडियन प्लाईवुड लिमिटेड के मार्केटिंग प्रमुख पी महबूब ने बताया कि आरबीआई के तिरुवनंतपुरम के ऑफिस से उन्हें करीब 800 टन पुराने नोट दिए गए हैं। जहां इसका इस्तेमाल रिसाइकल करके प्लाईवुड या हार्डबोर्ड बनाने में किया जाता है। उनकी कंपनी 1945 से प्लाईवुड और ब्लैक बोर्ड बनाती है।
लुगदी से बनेगा हार्डबोर्ड
लकड़ी की लुगदी से कई तरह के बोर्ड बनते हैं। इस बोर्ड को बनाने में पुराने नोट की लुगदी का इस्तेमाल किया जाएगा। नोटों की लुगदी के साथ मिलाकर बोर्ड बनाए जाएंगे। बोर्ड बनाने का काम थर्मोमकैनिकल पल्पिंग तकनीक से किया जाता है।
पहली बार हो रहा है ऐसा
यह माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि भारतीय मुद्रा के रिसाइकल कर हार्ड बोर्ड बनाया जा रहा है और इसका इस्तेमाल किसी और देश में किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications