देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.12 अंकों की तेजी के साथ 33,250.93 पर और निफ्टी 5.80 अंकों की तेजी के साथ 10,308.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 157.81 अंकों की तेजी के साथ 33,376.62 पर खुला और 32.12 अंकों या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 33,250.93 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,463.80 के ऊपरी और 33,111.54 के निचले स्तर को छुआ।

BSE के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। BSE का मिडकैप सूचकांक 161.31 अंकों की तेजी के साथ 16,577.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 133.38 अंकों की तेजी के साथ 17,631.37 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 55.5 अंकों की तेजी के साथ 10,358.65 पर खुला और 5.80 अंकों या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,308.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,368.45 के ऊपरी और 10,266.95 के निचले स्तर को छुआ।
BSE के 19 में से चार सेक्टरों में गिरावट रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (3.23 प्रतिशत), गैर-अनिवार्य उपभोक्ता वस्तु एवं सेवाएं (0.86 प्रतिशत), बिजली (0.62 प्रतिशत), ऊर्जा (0.61 प्रतिशत) और दूरसंचार (0.53 प्रतिशत) में सर्वाधिक तेजी रही।
सर्वाधिक गिरावट वाले सेक्टरों में स्वास्थ्य सेवाएं (0.27 प्रतिशत), वाहन (0.25 प्रतिशत), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.06 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.03 प्रतिशत) प्रमुख रहे।


Click it and Unblock the Notifications