नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने तरीके से इस फैसले पर टिप्पणी कर रहा है। विपक्ष इस फैसले के बिल्कुल खिलाफ है और सरकार की तीखी आलोचना कर रहा है वहीं सरकार नए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए अपने मंत्रियों और प्रवक्ताओं को हर मोर्चे पर तैनात कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। केंद्र सरकार की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें नोटबंदी के अनगिनत फायदे गिनाए गए है।
सरकार का दावा
इस वीडियो को पीआईबी की तरफ से जारी किया गया है। इसमे नोटबंदी से वापस आए धन, बेनामी संपत्ति, शेल कंपनियों का काला कारोबार समेत कई बिंदुओ पर आंकड़े दिए गए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि ये इतिहास में काले धन पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा है।
23 लाख खाते जांच के घेरे में
सरकार ने इस वीडियो में दावा किया है बैंक में काला धन वापस आने से इस रखने वाले लोगों की पहचान हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 3.68 लाख करोड़ रुपए की राशि और 23 लाख खाते जांच के घेरे में हैं।
शेल कंपनियों के बारे में भी खुलासा
इसके अलावा सरकार ने शेल कंपनियों के बारे में भी खुलासा किया है। वीडियो में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2.24 लाख शेल कंपनियां जांच के घेरे में हैं। साथ इनमें से ऐसी कई कंपनियां थीं जो एक ही पते पर रजिस्टर्ड थीं।
बैंक खाते खोले गए
नोटबंदी से हुए फायदों को गिनाते हुए सरकार ने इस वीडियो में कुछ आंकड़े दिए हैं। इसमें दावा किया गया है कि 50 लाख श्रमिकों के नए बैंक खाते खोले गए हैं। साथ ही वीडियो में दावा किया गया है कि 1.01 करोड़ श्रमिकों को पीएफ खाते से जोड़ा गया है। इसके अलावा नए टैक्स पेयर्स के बढ़ने का भी दावा किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications