जियो और एयरटेल के डाटा युद्ध में अब वोडाफोन भी शामिल हो चुका है। वोडाफोन कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए 3 नए अकार्षक प्लान की शुरुआत की है। ये 3 नए प्लान रेड ट्रैवलर, रेड इंटरनेशनल और रेड सिग्नेचर हैं। वोडाफोन रेड के मासिक प्लान्स 499 रुपए से 699 रुपए और 2,999 रुपए तक के हैं। आगे आपको बताएंगे इन सभी प्लान्स की खासियत और फायदे।
रेड प्लान
रेड ट्रैवलर के तहत उपभोक्ताओं को देश भर में रोमिंग और कॉल के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। रेड ग्राहकों को 499 रुपए वाले प्लान में 20 जीबी इंटरनेट डाटा, 699 रुपए के प्लान में 35 जीबी डाटा और 999 रुपए के प्लान में 50 जीबी डाटा दिया जाएगा। किसी महीने में इस्तेमाल से बच गया डाटा अगले महीने के डाटा में अपने आप जुड़ जाएगा। इसके अलावा प्रति माह 100 एसएमएस भी नि:शुल्क करने की सुविधा दी जाएगी।
रेड इंटरनेशनल प्लान
रेड इंटरनेशनल के तहत उपभोक्ताओं को अमेरिका, कनाडा, चीन, हॉन्गकांग, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के लिए नि:शुल्क आईएसडी मिनट्स का लाभ मिलेगा। इसमें 1,299 रुपए के प्लान में 100 आईएसडी मिनट्स और 75 जीबी डाटा, 1,699 रुपए के प्लान में 100 आईएसडी मिनट और 100 जीबी डाटा और 1,999 रुपए के प्लान में 200 आईएसडी मिनट और 125 जीबी डाटा दिया जाएगा।
रेड सिग्नेचर प्लान
2,999 रुपए के रेड सिग्नेचर प्लान के तहत 200 आईएसडी मिनट और 200 जीबी डाटा उपलब्ध होंगे। किसी भी प्लान में रेड टुगेदर विकल्प चुनकर किसी मित्र या परिजन को जोड़ने से बिल पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
12 महीने के नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन
इसके अलावा तीन नए प्लान के तहत 12 महीने के लिए नि:शुल्क सब्सक्रिप्शन, स्मार्टफोन को बीमा रेड शील्ड आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि ये प्लान 8 नवंबर से यानी की आज से उपलब्ध होंगे।
इन राज्य के लोग नहीं ले सकते इस प्लान का फायदा
वोडाफोन का नया रेड प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए है। ये प्लान फिलहाल आंध्रप्रदेश मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध नहीं होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
