केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से अधिक सैलरी हाइक मिलेगी। सैलरी में होने वाली बढ़ोत्तरी मंहगाई को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। सूत्रों ने यह भी संकेत दिया है कि सरकार नेशनल एनोमली कमेटी यानी NAC की सिफारिशों को भी लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वित्त मंत्री ने दिया है आश्वासन
अधिकारियों का कहना है कि सरकार एनएसी की सभी सिफारिशों को मान लेगा। सूत्रों के अनुसार अरूण जेटली ने इस बात को लेकर आश्रस्त किया है कि सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी और वह अपनी बातों से पीछे नहीं हटेंगे। सैलरी हाइक की घोषणा करने से पहले कई चीजों को ध्यान में रखना होगा। एनएसी ने यह भी कहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों की स्थिति और सैलरी हाइक से सरकार पर बढ़ने वाले बोझ को भी ध्यान में रखना होगा।
21,000 होगा न्यनूतम वेतन
सरकारी सूत्रों ने इस बात की काफी पहले ही पुष्टि कर दी है कि सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने जा रही है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3 गुना किया जाना तय हो गया है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 2.57 है। अब फिटमेंट फैक्टर 3 गुना होने के बाद न्यूनतम वेतन 21,000 रुपए हो जाएगा, जो अभी तक 18,000 रुपए करने का फैसला किया गया था।
न्यूनतम सैलरी 25000 करने की मांग है
दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी न्यूनतम सैरी को बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया जाए। ऐसे में अगर सरकार से बातचीत का दौर आगे बढ़ता है तो हो सकता है कि सरकार को कर्मचारियों की मांग के आगे झुकना पड़े। ऐसी में स्थिति में आपको 25 हजार रुपए की न्यूनतम सैलरी का तोहफा मिल सकता है। हालांकि अभी सरकार इसे 21 हजार रुपए की न्यूनतम सैलरी का तोहफा मिल सकता है। हालांकि, अभी सरकार इसे 21 हजार रुपए करने पर विचार कर रही है।
नहीं मिलेगा एरियर
सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह वेतन तो बढ़ाएगी लेकिन किसी को भी एरियर नहीं देगी। यह केंद्रीय कर्मपारियों के लिए दिक्कत की बड़ी वजह है। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि सरकार आखिर एरियर क्यों नहीं दे रही है। आपको बता दें कि सरकार 1 जनवरी 2019 से बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन देने वाली है अगर सरकार एरियर दे देती है तो केंद्रीय कर्मचारी बेसिक न्यूनतम वेतन 21,000 होने से भी खुश होंगे, अगर सरकार एरियर नहीं देती है तो न्यूनतम वेतन 25,000 करने पर ही केंद्रीय कर्मचारियों का बोझ कम होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications