पिछले साल हुई नोटबंदी का असर अब तक दिख रहा है। नोटबंदी के कारण जहां करोड़ों रुपए कालाधन बाहर आया। तो वहीं कई लोगों ने अपने कालेधन को छुपाने के लिए नोटों को या तो जला दिया या फिर दरिया में फेक दिया। पर ये तो गजब ही हो गया है। अमर उजाला न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार पुराने 500 और 1000 रुपए के नोट अब ऑनलाइन बेचे और खरीदे जा रहे हैं। इन पुराने नोटों को बेचने के बाद जो पैसे मिल रहे हैं उनकी कीमत सुनकर तो हैरान ही हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं।
ebay बेच रहा ऑनलाइन नोट
ऑनलाइन नोटों को बेचने का काम ऑनलाइन वेबसाइट 'ई-बे' कर रही है। पुरने नोटों का लेक्शन करने के शौकाीन इन नोटों के जहां खरीददार बनते हैं तो वहीं जिनके पास अभी भी पुराने नोट पड़े हैं वो इन नोटों को कहीं न कहीं देना चाह रहे हैं फिर चाहे उसकी कोई भी कीमत क्यों ना मिले।
लकी नंबर 786 की डिमांड
'ई-बे' वेबसाइट पर 299 से 599 रुपए तक की कीमत पर 500 और 1000 रुपए के नोट बेचे जा रहे हैं। यहां पर 200 और 500 रुपए के नए नोट भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत लकी माना जाने वाला नंबर 786 मौजूद होना है।
ये है कीमत
786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपए और 500 के नोट की कीमत 900 रुपए है। साथ ही यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपए, 1 रुपए का पुराना नोट 140 रुपए और 100 रुपए का नोट 275 रुपए की कीमत पर उपल्बध हैं। यहां 20 रुपए के पूर्ण चक्र वाले नोट कीमत 1699 रुपए है।
संग्रह करने के लिए लोग खरीदते हैं नोट
प्रचलन से हट गए नोटों को लोग अपनी रुचि के अनुसार संग्राहालय या घर के किसी कोने में सहेजकर रखते थे। ऐसा सिर्फ हमारे देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उनकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।
हो सकती है सजा
सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटों का प्रचलन दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। लोग कलेक्शन के लिए कुछ नोट अपने पास रखते हैं, लेकिन इनके लिए सरकार ने एक सीमा तय की है। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications