भारत में बंद कर सकता है Aircel अपना कारोबार
एक और टेलिकॉम कंपनी भारत में अपना कारोबार समेटने वाली है। वह कोई और नहीं एयरसेल है। रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ मर्जर रद्द होने के बाद एयरसेल अपना कामकाज समेट सकती है। हालांकि, कंपनी अपना 2G और 3G स्पेक्ट्रम नहीं बेच सकती, क्योंकि कोर्ट ने इस पर रोक लगाई है।

कर्ज में डूबी एयरसेल को लेकर बाजार के जानकार और एनालिस्ट मानते हैं कि कंपनी अपना कारोबार समेट सकती है। आपको बता दें कि एयरसेल के पास 4जी स्पेक्ट्रम नहीं है और उस पर करीब 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज है।
ऐसे में एयरसेल को ऐसी डील की तलाश है, जिसमें उसके स्पेक्ट्रम शामिल न हों और अपने वायरलेस कारोबार को वह किसी बड़ी टेलीकॉम कंपनी को बेच सके। कंपनी के पास 40,000 टावर्स भी हैं जिनके लिए खरीददार की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications