फ्रांसीसी वाहन कंपनी रेनो ने अपना नया एसयूवी माडल कैप्चर आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी देश भर में शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये होगी। भारत में इस कार के तीन वेरियंट्स RXE, RXL और RXT लॉन्च किए हैं।

रेनो इंडिया के सीईओ व प्रबंध निदेशक सुमित साहनी ने कहा कि कंपनी इस मॉडल के जरिए भारत में तेजी से बढ़ते एसयूवी खपत का दोहन करना चाहेगी। कैप्चर पेट्रोल व डीजल दोनो ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसका टॉप मॉडल प्लैटिने सिर्फ डीजल ऑप्शन में ही मिल सकेगा।
उन्होंने कहा, केवल 2017 में ही भारत में एसयूवी की बिक्री 46 प्रतिशत बढ़ी है। ग्राहक अब अनेक फीचर व स्टाइल वाली एसयूवी गाड़ियों को तवज्जो दे रहे हैं। कैप्चर इन जरूरतों को पूरा करेगी। साहनी ने कहा कि कैप्चर में 50 प्रीमियम फीचर होंगे जिनमें प्रोजेक्टर हैडलैंप व एलईडी डेटाइम शामिल है।
कैप्चर का पेट्रोल संस्करण 9.99 लाख रुपये से 11.69 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। यह शुरुआती आमंत्रण कीमत देश भर में लागू होगी। डीजल कार की कीमत 11.39 लाख रुपये से 13.88 लाख रुपये रहेगी। तो वहीं पेट्रोल कार की ईंधन खपत 13.87 किलो मीटर प्रति लीटर और डीजल कार का औसत 20.37 किलो मीटर प्रति लीटर है।
इस समय कैप्चर का मुकाबला हुंडई की क्रेटा व महिंद्रा की स्कोर्पियो जैसी अनेक कारों से होगा।
रेनो इस समय भारतीय बाजार में एसयूवी डस्टर, लोजी व क्विड बेच रही है। कंपनी भारत में अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है और इस साल के आखिर तक इसको 300 शोरूम तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पिछले साल यह संख्या 260 थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications