पनामा पेपर लीक के बाद अब पैराडाइज पेपर लीक में बताया गया है कि किस तरह भारत सहित अन्य कई देशों के रईस और पावरफुल लोग अपना पैसा विदेश भेज रहे हैं। यह खुलासा जर्मनी के उसी अखबार ने किया है जिसने 18 महीने पहने पनामा पेपर्स का खुलासा किया था।

इस पेपर की छानबीन में जिन लोगों के नाम सामने हैं उनमें अमिताभ बच्चन, विजय माल्या, विमानन राज्य मंत्री जयंत सिंहा सहित कुल 714 भारतीय शामिल हैं। इसमें वैसे कुल 180 देशों के नाम शामिल हैं जिनके नेता, व्यापारी और अन्य रईसों ने अपना पैदा विदेशों में ठिकाने लगाया है।
तो वहीं गलत तरीके से फंड डायवर्जन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों में जिन कंपनियों का नाम आया है उनका स्टॉक मार्केट की रेगुलेटर सेबी जांच करेगा। इसके अलावा पैराडाइज पेपर लीक में आ रही उन कंपनियों की भी जांच की जाएगी जो विजय माल्या से जुड़ी हुई बताई गई हैं। विजय माल्या से जुड़ी कुछ कंपनियों की अभी भी सेबी और अन्य जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं, लेकिन अगर पैराडाइज पेपर लीक में कुछ और जानकारी मिलती है तो उनकी भी प्रॉपर जांच की जाएगी।
सेबी के अनुसार किसी भी कंपनी का टैक्स फ्रेंडली देश में खाता रखना गलत नहीं है, लेकिन यह देखना होगा कि कंपनी ने इसका डिसक्लोजर किया है या नहीं। इसके अलावा फंड के ट्रांसफर की जानकारी कंपनी ने शेयर की है या नहीं। अगर इन बातों का डिस्कोलजर नहीं किया गया है तो इसकी जांच होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
