पुराने नोटों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अगर आपके पास पुराने नोट हैं और आपको कानूनी कार्रवाई का डर है तो अब आप राहत की सांस ले सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने 1000 और 500 रुपए नोट रखने वाले लोगों को अपने फैसले से राहत दी है।
याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत
सुप्रीम कोर्ट ने पुराने नोट बैंक में ना जमा करने वाले याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने याचिका-कर्ताओं से कहा है कि वह अपनी याचिका उस संवैधानिक पीठ में करें जहां नोटबंदी को लेकर सुनवाई कर रही है। कुछ याचिकाकर्ताओं ने अपील की थी कि वह 31 दिसंबर 2016 तक पुराने नोट नहीं जमा कर पाए थे।
नहीं होगी आपराधिक कार्रवाई
अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इन 14 याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक मामला पहले ही संवैधानिक पीठ के पास जा चुका है लेकिन याचिकाएं बाद में दाखिल की गईं थीं।
नहीं बढ़ेगी मियाद
वहीं ऐसा भी माना जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट पुराने नोट बदलने के लिए मियाद बढ़ा सकता है पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं आरबीआई ने भी मियाद बढ़ाने से मना कर दिया था। कोर्ट ने एक याचिका खारिज करते हुए कहा था कि अगर फिर से नोट बदलने की अनुमति दे दी गई तो अव्यवस्था फैल जाएगी। इस याचिका पर कोर्ट ने नोट बदलने के लिए दोबारा विंडो खोलने से मना कर दिया था।
8 नवंबर को हुई थी नोटबंदी की घोषणा
आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 8 बजे देश में 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। जिसके बाद लोगों को 30 दिसंबर 2016 तक लोगों को बैंक में पुराने नोट बदलने का समय दिया गया था। इसके बाद सरकार ने कहा था कि अगर किसी के पास 10 से अधिक पुराने नोट पाए जाते हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
