उत्तराखंड के किसानों को इस खबर से बड़ा झटका लग सकता है। किसानों और गरीबों की बात करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार अब किसानों से किए अपने वादे पूरे करने में अक्षम दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार किसानों का कर्ज नहीं माफ कर पाएगी।
कई राज्य कर चुके हैं किसानों के कर्ज माफ
इससे पहले उत्तरप्रदेश में बनी बीजेपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तरप्रदेश में अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में किसानों के कर्जमाफी की घोषणा कर दी थी। सरकार ने सीमांत और लघु किसानों के 1 लाख रुपए की कर्ज माफी की घोषणा की थी। उत्तराखंड के मुकाबले उत्तरप्रदेश में किसानों की समस्याएं और उनकी तादात बहुत ज्यादा है फिर भी यूपी की योगी सरकार ने अपना वादा एक हद तक पूरा करने की कोशिक की है।
2.15 करोड़ किसानों को लाभ
उत्तरप्रदेश के अलावा पंजाब, कर्नाटका और महाराष्ट्र सरकार ने किसानों के लिए कर्जमाफी की घोषणा काफी पहले ही कर चुके हैं। यूपी के 92.5 फीसदी यानी 86% लघु और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया गया है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह इस बारे में पहले ही घोषणा कर चुके हैं। उनके मुताबिक इससे 2.15 करोड़ किसानों को लाभ होगा।
उत्तराखंड के किसानों झटका
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कर्ज माफ करने की स्थिति में नहीं है और वह बेहद कम ब्याज दर पर किसानों को ऋण देने की योजना बना रही है। रावत ने राज्य में अपनी सरकार के कामकाज को रेखांकित करने के लिए यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम राज्य में किसानों के कर्ज माफ नहीं कर सकते।"
2 फीसदी की ब्याज दर पर कर्ज देंगी सरकार
मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उनकी सरकार पर पहले से ही 45,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और वह किसानों को निम्न दर पर ऋण देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने किसानों को दो प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज देने का फैसला किया है, जिसका उपयोग वे किसी भी गतिविधियों के लिए कर सकते हैं।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications