प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत में कारोबार करना अब पहले से कहीं अधिक आसान है, ऐसे में कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावना दुनिया के लिये बड़ा अवसर है । वर्ल्ड फूड इंडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, इस वर्ष कारोबार सुगमता की रैंकिंग में भारत ने 30 स्थान का सुधार दर्ज किया है जो किसी देश के लिये सबसे अधिक सुधार है।
दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था
नये क्षेत्रों में निवेश के संबंध में 2016 की ग्लोबल रैंकिंग में भारत पहले स्थान पर आ गया है। भारत तेजी के साथ ग्लोबल इनोवेटिव रैंकिंग, ग्लोबल लाजिस्टिक रैंकिंग और ग्लोबल कॉम्पिटिशन रैंकिंग में प्रगति दर्ज कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और एक जुलाई से जीएसटी से अनेक कर कठिनाइयां समाप्त हुई हैं।
ग्लोबल कंपनियों को दिया निमंत्रण
प्रधानमंत्री ने ग्लोबल कंपनियों से भारत में आने और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश करने को आंमत्रित किया। उन्होंने कहा कि कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में भारत में निवेश की व्यापक संभावना दुनिया के लिये बड़ा अवसर है ।
फूड प्रोसेसिंग जीवनशैली का है हिस्सा
मोदी ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग भारत में जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। यह लम्बे समय से उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा, वैल्यू चेन के कई क्षेत्र में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़ रही है । हालांकि ठेका कृषि, कच्चे माल की प्राप्ति और कृषि से जुड़े क्षेत्रों में अधिक निवेश की जरूरत है। यह वैश्विक स्तर पर स्पष्ट रूप से अवसर प्रदान करता है।
प्रबंधन के क्षेत्र में भी हैं अवसर
मोदी ने कहा कि फसल कटाई के बाद प्रबंधन के संबंध में भी काफी अवसर हैं, ये क्षेत्र प्रसंस्करण और भंडारण से लेकर इन्हें संरक्षित करने के लिये आधारभूत ढांचा तैयार करने तथा शीत श्रृंखला एवं शीतलन के तहत परिवहन व्यवस्था तैयार करने से संबंधित हैं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। इसके साथ ही जैविक खेती और खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में भी मूल्यवर्द्धन की संभावनाएं हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
