आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक करने पर सस्पेंस खत्म हो चुका है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामें में साफ किया है कि मोबाइल यूजर्स को ई-केवाइसी वैरिफिकेशन के जरिए आधार को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। इसके लिए 6 फरवरी 2018 तक की समय सीमा सरकार की तरफ से दी गई है।

केंद्र सरकार की ओर से एडवोकेट जोहेब हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में 113 पन्नों का हलफनामा दाखिल किया। इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने ही इस साल 6 फरवरी को लोकनीति फाउंडेशन केस में सभी मोबाइल फोन नंबरों को एक साल के भीतर आधार के साथ लिंक करने की अनिवार्यता को मंजूरी दी थी। मोबाइल फोन से आधार को लिंक करने की तारीख अकेले सरकार नहीं बदल सकती है,क्योंकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने फिक्स किया है।
केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि उसने बैंक खातों को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है। अब लोग 31 मार्च 2018 तक अपना बैंक अकाउंट नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं। मोबाइल से आधार को लिंक करने की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर केंद्र सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा था।
इसके जवाब में सरकार ने कोर्ट में कहा है कि मोबाइल फोन लिंक करने के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा आधार को पैन और इनकम टैक्स रिटर्न जमा करवाने के लिए अनिवार्य बताया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
