आज बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन है। वैसे तो उन्हें किंग ऑफ रोमांस कहा जाता हैं लेकिन आप उनसे बिनजनेस, इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स के भी टिप्स सीख सकते हैं। शौहरत होती है तो दौलत अपने आप आती है और शाहरुख खान के पास ये दोनों ही हैं। शाहरुख बॉलीवुड की फिल्मों से और विज्ञापन से बड़ी कमाई करते हैं और वैसे ही खर्च भी करते हैं लेकिन वो अपना ज्यादातर पैसे निवेश योजनाओं में लगाते हैं, आइए देखते हैं कि बॉलीवुड के 'रईस' शाहरुख खान का मनी मैनेजमेंट और सीखते हैं उनसे पैसे बनाने के टिप्स-
पैसे को अलग-अलग जगह लगाएं
एक सफल एक्टर होने के साथ ही शाहरुख एक बिजनेसमैन भी हैं। फिल्मों के अलावा उन्होने अपना पैसा खेल और शिक्षा के क्षेत्रों में निवेश कर रखा है।
प्रॉडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी
उनकी खुद की फिल्म प्रॉडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है, रैड चिली, और साथ ही पोस्ट-प्रॉडक्शन और विज़्युल इफ़ेक्ट्स (वीएफ़एक्स) यूनिट भी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल फ्रेंचाईजी में भी उनकी हिस्सेदारी है।
यहां भी किया है निवेश
उन्होने किडजानिया की इंडियन फ्रेंचाईजी में भी निवेश किया हुआ है, जो कि एक फ़ैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर्स की मैक्सिकन चैन है।
उधार को कहें 'ना'
शाहरुख अपनी फिल्मों के फाइनेंसर नहीं ढूंढते जब कि उन्हें उनके प्रोजेक्ट्स में पैसे लगाने वाले बहुत लोग मिल सकते हैं।
अपनी मदद खुद करते हैं
वे फिल्मों में खुद का पैसा ही लगाते हैं। वे कहते हैं कि वे अपने लिए दूसरे का पैसा दाव पर नहीं लगाना चाहते। शाहरुख का मानना है कि हर किसी को जितना हो सके उधार से बचना चाहिए।
कम पैसे में काम चलाने की आदत
उनका मानना है कि हमें कम पैसे से काम चला लेना चाहिए लेकिन उधारी नहीं करनी चाहिए। वे खुद सीधे शेयर मार्केट में पैसा लगाना पसंद नहीं करते हैं।
अपने जुनून का पीछा करो
शाहरुख खान दो दशक से भी अधिक वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में है, तमाम फिल्में और विज्ञापन के जरिए उन्होंने पैसे कमाए, शाहरुख के पास भारत और वेस्टइंडीज में लीग क्रिकेट की टीम है। इसके बावजूद शाहरुख बताते हैं कि उन्हें बिजनेस की ज़्यादा समझ नहीं है। वो केवल अपने जुनून के पीछे भागते हैं बिजनेस अपने आप उनके पीछे आता है।
अपना पैसे अपने जुनून में लगाएं
उनका सपना अपना खुद का फिल्म स्टुडियो खोलने का है जब कि बिजनेस की दृष्टि से यह ज़्यादा फायदेमंद नहीं है, क्यों कि फिल्म स्टुडियो निवेश पर पूरा रिटर्न नहीं देता है। ये बिजनेस नहीं है लेकिन ये उनका जुनून ही है जो उन्हें फिल्म स्टूडियो सेट करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
लकीर के फकीर नहीं है SRK
शाहरुख खान कहते हैं कि फिल्म निर्माण एक जोखिम भरा बिजनेस है जिसमें सफलता का कोई फिक्स फोर्मूला नहीं है। वे लगातार फिल्में बनाते हैं क्यों कि वे जानते हैं कि कुछ भी क्लिक कर सकता है। यहाँ अपनी पिछली गलती से सीखने का कोई मतलब नहीं है क्यों कि यह एक अच्छा बिजनेस है जहां कोई नहीं जानता क्या चीज काम करेगी और क्या नहीं।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications