मुकेश अंबानी अब सिर्फ देश के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं रहे वो अब पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। फोर्ब्स मैग्जीन की रियल टाइम बिलियनर्स की सूची में रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। मुकेश ने 42.1 अरब डॉलर 2 लाख 73 हजार 650 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ चीन के 'हुई का यान' को पीछे कर दिया है।
952.30 रुपए के स्तर पर पहुंच रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर
बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.22 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और यह 952.30 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इससे यह 6 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटल वाली भारत की पहली कंपनी बन गई। वहीं मुकेश की निजी संपत्ति में 46.60 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है।
सेंसेक्स और निफ्टी भी ऊंचाई पर हुए बंद
चीन के एवरग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन हुई का यान की संपत्ति 1.28 अरब डॉलर घटकर 40.6 अरब डॉलर रह गई है। विश्व बैंक की ओर से कारोबारी सुगमता में भारत की रैंकिंग में सुधार की खबर के बाद बुधवार को सेंसेक्स 387.14 अंक उछलकर 333600.27 पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी भी 105.20 अंक चढ़कर 10440.50 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।
दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे पहले अमीर व्यक्ति होने के साथ-साथ दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications