भारती एयरटेल जल्द ही 3जी सर्विस को बंद कर सकता है। 3जी सर्विस को बंद करने के पीछे इस टेलीकॉम कंपनी का यह कहना है कि 3जी टेक्नोलॉजी अब उनके लिए बेहतर नहीं है। एयरटेल के इंडिया और साउथ एशिया के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल का कहना है कि उन्होंने 3जी पर इन्वेस्टमेंट बंद कर दिया है। ऐसे में 3जी से खाली हुए स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4जी सर्विस के लिए किया जाएगा, जो डेटा ट्रांसफर के लिए अच्छी टेक्नोलॉजी है।

पिछले तीन महीनों में एयरटेल के डाटा कस्टमर्स की संख्या 4 गुना तेजी से बढ़ी है। इस दौरान मोबाइल ब्रॉडबैंड कस्टमर्स की संख्या 33.6 फीसदी बढ़कर 5.52 करोड़ हो गई है। कंपनी के सीईओ के अनुसार अगले 3 से 4 साल में 3जी नेटवर्क बंद हो सकता है। भारत में बिकने वाले करीब 50 फीसदी मोबाइल फोन फीचर्स फोन हैं।
एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल के अनुसार कंपनी अब 4जी तकनीकि में निवेश पर जोर दे रही है। इस तकनीकि में डाटा की कैपेसिटी ज्यादा होती है। उनके अनुसार कंपनी 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल 4जी के लिए करेगी जो अभी तक 3जी के लिए किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि कंपनी अपने ज्यादातर स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4जी के लिए करेगी।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications